जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

57d7c0f1 8c76 4624 b840 073818739896

खास खबर

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

 जांजगीर-चांपा 26 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वज फहराकर किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाया गया। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों एवं उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
   कलेक्टर श्री महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने सभी से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों की रक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कलेक्टर ने कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए ईमानदारी से कार्य करें और संविधान की रक्षा करें। देश सेवा का कार्य करें और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा –

  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *