cgnewstime24.cgnewstime24.com
क्रेशर संघ द्वारा ग्राम किरारी (अकलतरा )मे सघन वृक्षारोपण
अकलतरा क्रेशर संघ द्वारा ग्राम किरारी मे छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एवं पर्यावरण संरक्षण के निमित्त 500 पौधे का रोपण का आयोजन किया गया!!पौधों मे मुख्यतः बबुल, गुलमोहर, जामुन, बादाम, नीम, करंज व् अन्य प्रजाति के पौधे लगाए गए !!!वृक्षारोपण मे ग्राम किरारी के सरपंच अशोक कश्यप उपसरपंच, पंच व् ग्राम किरारी के बहुत सदस्यो ने वृक्षारोपण किया!!अकलतरा क्रेशर संघ द्वारा जमीन मे मिट्टी व् खाद डालकर व्यवस्था की गई, वृक्षारोपण क्षेत्र मे पोल लगाकर फेंसिंग की गई!!!अकलतरा क्रेशर संघ के पदाधिकारी गण सहित आशीष झाझाड़िया, चन्दन गुप्ता, अंकित मोदी, धनंजय सिंह, रितेश अग्रवाल, अनुराग जैन, विनोद केडिया, प्रेम सिंह सहित समस्त क्रेशर संघ के सदस्य ने वृक्षारोपण किया !!!वृक्षारोपण कार्यक्रम मे किन्नरो ने भी सहभागिता निभाई!!!क्रेशर संघ ने 2 पानी टैंकर ट्रैक्टर सहित क्रय कर लगातार पानी छिड़काव् का संकल्प किया!!!सभी क्रेशर संघ के सदस्यो ने प्रतिवर्ष 50-100 पौधे को संरक्षित रखने का संकलप लिया !!!अकलतरा क्रेशर संघ द्वारा ग्राम वासियों हेतु जलपान व् स्वल्पाहार की उचित व्यवस्था की थी !!!ग्राम पंचायत किरारी से शांति कश्यप ने आभार प्रदर्शन कर अकलतरा क्रेशर संघ की सरहाना की !!!अकलतरा क्रेशर संघ निरंतर सेवा व् समर्पण हेतु संकल्पित है !!!